शुक्रवार, 23 जून 2023

Class 9th science notes in hindi।part 3। कोशिकाभित्ति।cell wall।

 नमस्कार साथियों ! आज के इस ब्लॉग में हम लोग जीव विज्ञान के कक्षा 9 चैप्टर 1 कोशिका जीवन की आधारभूत इकाई का पूरा नोट्स इस ब्लॉग पर उपलब्ध करवाया जाएगा। यह तीसरा पार्ट है। इसमें आज हम लोग कोशिका भित्ति और कोशिका द्रव्य से संबंधित नोट्स उपलब्ध करवाए जायेंगे। हमारे ब्लॉग पर कक्षा 1 से लेकर के कक्षा 10th के सभी विषयों के नोट्स उपलब्ध करवाए जाएंगे तो आप हमारे नोट्स को रेगुलर पढ़ते रहे और उससे आप अपना फायदा लेते रहिए।

          आज हम लोग कोशिका से संबंधित निम्नलिखित तथ्यों का अध्ययन करेंगे।

(1)  कोशिका भित्ति

(2) सेल्यूलोज

(3) कोशिका भित्ति के कार्य

(4) koshikadravya ya cytoplasm

(5) कोशिकांग

(6) यूकैरियोटिक कोशिका एवं प्रोकैरियोटिक कोशिका

(7) कोशिका द्रव्य में पाई जाने वाली रचनाएं

कोशिकाभित्ति :-  पादप कोशिकाऐं चारों ओर से एक मोटे और कड़े आवरण द्वारा घिरी होती है। इसी आवरण को कोशिका भित्ति कहते हैं। यह मुख्यत: सेल्यूलोज की बनी होती है।

कोशिकाभित्ति 


सेल्यूलोज :- सेल्यूलोज एक जटिल पदार्थ है जो पौधों की कोशिका भित्ति में मौजूद होता है तथा उसे संरचनात्मक दृढ़ता प्रदान करता है। इसका उपयोग कागज प्लास्टिक और विभिन्न प्रकार के कपड़े तथा फाइबर बनाने के लिए किया जाता है।

कोशिकाभित्ति के कार्य : - कोशिका भित्ति के निम्नलिखित कार्य है -

(i) यह कोशिका को निश्चित आकार प्रदान करती है।

(ii) यह कोशिका को सुरक्षा और सहारा प्रदान करती है।

(iii) यह कोशिका झिल्ली की रक्षा करती है।

(iv) यह कोशिका को सूखने से बचाता है।

                 यहां तक हमने कोशिका भित्ति से संबंधित नोट्स को पूरा कर लिया है अब हम कोशिका द्रव्य या साइटोप्लाज्म का नोट्स  आपको दे रहे हैं।

कोशिकाद्रव्य :-  कोशिका द्रव्य एक बहुत ही गाढ़ा, पारभासी एवं चिपचिपा पदार्थ है जो कोशिका भित्ति एवं केंद्र के बीच होता है। इसमें अनेक अकार्बनिक पदार्थ है, जैसे - खनिज लवण और जल तथा कार्बनिक पदार्थ जैसे - कार्बोहाइड्रेट , वसा, प्रोटीन आदि होते हैं जो निर्जीव पदार्थ है।

कोशिकांग :- कोशिका द्रव्य में अनेक रचनाएं उपस्थित होती है जिनके अलग-अलग कार्य होते हैं। इन रचनाओं या विशिष्ट घटकों को कोशिकांग कहते हैं । यूकैरियोटिक कोशिका में कोशिकांग झिल्लीयुक्त होते हैं जबकि प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में झिल्लीयुक्त अंगक नहीं होते हैं। 

कोशिकाद्रव्य में पाई जाने वाली रचनाएं :-  विभिन्न प्रकार के उपापचायी क्रियाओं को दक्षता पूर्वक संपन्न करने के लिए कोशिका के भीतर कोशिका द्रव्य में अनेक अलग-अलग प्रकार की छोटी-छोटी रचनाएं बिखरी रहती है। यह रचनाएं यूकैरियोटिक कोशिकाओं में झिल्ली युक्त होती है, इन्हीं छोटी-छोटी संरचनाओं को कोशिका अंगक कहते हैं। 

                कोशिका द्रव्य में विभिन्न रचनाएं पाई जाती है जिनकी मदद से अलग-अलग कार्य किए जाते हैं। इसमें अंत: प्रद्रव्यी जालिका , गॉल्जी उपकरण , लाइसोसोम,  राइबोसोम, माइटोकॉन्ड्रिया, प्लेस्टिड या लवक , रसधानी आदि है। 

                    इन सभी कोशिका द्रव में पाई जाने वाली कोशिका अंगों का अध्ययन हम  अगले भाग में करेंगे। तो यह हमारा आज का पोस्ट आपको कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताइएगा इससे हमको मोटिवेशन मिलेगा और आपके लिए अच्छे-अच्छे पोस्ट उपलब्ध करवाए जाएंगे सभी विषयों से संबंधित नोट्स आपको फ्री में प्रोवाइड करवाया जाएगा तथा जितने भी विषय हैं चाहे रसायन विज्ञान हो भौतिक विज्ञान हो या जीव विज्ञान हो इन सभी का नोट से सभी कक्षाओं का आपको मिलेगा।


शुक्रवार, 16 जून 2023

कोशिका की खोज किसने की। की खोज का इतिहास। मृत या जीवित कोशिका की खोज किसने की


 कोशिका की खोज

मेरे प्यारे साथियों ! नमस्कार आज के इस ब्लॉग में हम लोग कोशिका की खोज का अध्ययन करने वाले हैं। पिछले पोस्ट में हमने कोशिका के बारे में बताया था। उससे संबंधित और भी महत्वपूर्ण तथ्यों को बताए थे । अगर आपने उन तथ्यों को नहीं पढ़ा है तो आप हमारे ब्लॉग पर इससे पहले का ब्लॉग देख सकते हैं।

    इस ब्लॉग में हम निम्नलिखित प्रश्नों को जानेंगे।

1). कोशिका की खोज किसने की?

2). मृत कोशिका की खोज किसने की?

3). साइटोलॉजी या कोशिका विज्ञान का जनक

4). जीवित कोशिका की खोज किसने की?

5). बैक्टीरियोलॉजी या जीवाणु विज्ञान का जनक

6). केंद्रक की खोज

7). प्रोटोप्लाज्म की खोज

8). प्रोटोप्लाज्म क्या है?

पिछले पोस्ट का लिंक 🔗:: https://educationplusuk.blogspot.com/2023/06/koshika-cellplant-cellanimal-cell.html?m=1

1) कोशिका की खोज

कोशिकाओं का वास्तविक ज्ञान माइक्रोस्कोप के आविष्कार के बाद ही प्राप्त हो सका सर्वप्रथम 1665 ईस्वी में रॉबर्ट हुक नामक एक अंग्रेज वैज्ञानिक ने अपने द्वारा बनाए गए माइक्रोस्कोप से कोशिका की खोज की। रॉबर्ट हुक ने कोर्ट की एक पतली काट में अनेक सूक्ष्म ,मोटी भित्ति वाली , मधुमक्खी के छत्ते जैसी कोठारिया देखी ।रॉबर्ट हुक ने इन कोठारियो को सेल का नाम दिया। 
कोशिका की खोज
कोशिका



2). मृत कोशिका की खोज किसने की

सर्वप्रथम मृत कोशिका की खोज की गई थी और इसे रॉबर्ट हुक ने खोजा था।

3). साइटोलॉजी या कोशिका विज्ञान का जनक

साइटोलॉजी को ही कोशिका विज्ञान कहा जाता है। सर्वप्रथम कोशिका की खोज रॉबर्ट हुक ने किया था , अतः रॉबर्ट हुक को कोशिका विज्ञान का जनक कहा जाता है ।

4). जीवित कोशिका की खोज किसने की ? 

लीऊवेनहोएक नामक एक डच वैज्ञानिक ने 1674 ईस्वी में जीवित कोशिका की खोज की। इन्होंने जीवाणु , प्रोटोजोआ आदि कोशिकाओं को देखा।

5). बैक्टीरियोलॉजी या जीवाणु विज्ञान का जनक


लीऊवेनहोएक ने जीवाणु के जीवित कोशिका को देखा था अतः लियूवेनहोएक को जीवाणु विज्ञान का जनक कहा जाता है।

6)केंद्रक की खोज :-

1831 मैं रॉबर्ट ब्राउन ने बताया कि प्रत्येक कोशिका के अंदर एक गोलाकार रचना होती है इसे ब्राउन ने केंद्रक का नाम दिया अतः केंद्रक की खोज रॉबर्ट ब्राउन ने की थी।
केंद्र की खोज
केंद्रक की खोज


7). प्रोटोप्लाज्म की खोज:- 

प्रोटेप्लाज्म की खोज दुजार्दिन ने किया था इसने इसका नाम सार्कोड रखा था। पुर्किंजे ने सारकोड नाम प्रोटोप्लाज्म रखा।

8). प्रोटोप्लाज्म क्या है?


कोशिका के अंदर पाए जाने वाले अर्ध तरल ,दानेदार सजीव पदार्थ को प्रोटोप्लाज्म कहा जाता है इसकी खोज सबसे पहले दुजार्दिन ने किया था।

         1838 ईस्वी में एक वनस्पति वैज्ञानिक स्लाइडेन ने कहा कि पादपों का शरीर सूक्ष्म कोशिकाओं का बना होता है। 1839 ईस्वी में एक प्राणी विज्ञानी स्वान ने बताया कि जंतु का शरीर भी सूक्ष्म कोशिकाओं का बना है । फिर यह दोनों जर्मन वैज्ञानिकों ने अपने अध्ययन के आधार पर एक मत का प्रतिपादन किया , जिसे कोशिका सिद्धांत कहते हैं । कोशिका सिद्धांत में उन्होंने यह बात व्यक्त की कि कोशिका शरीर की संरचनात्मक इकाई है।

       इसके बाद 1855 में रूसो ने बताया कि नई कोशिकाओं का निर्माण पहले से मौजूद कोशिकाओं से होता है। मैक्स शुल्ज ने 1861 ईसवी में बताया कि कोशिका प्रोटोप्लाज्म का एक पिंड है जिसमें एक केंद्रक होता है। इस कथन को प्रोटोप्लाज्मवाद कहते हैं। इसके बाद 1884 में आज स्ट्रासबर्गर ने बताया कि केंद्रक पैतृक लक्षणों की वंशागति में भाग लेता है।
             

गुरुवार, 15 जून 2023

कोशिका किसे कहते है ? कोशिका क्या है? कोशिका का आकार।सबसे बड़ी कोशिका।सबसे छोटी कोशिका।koshika kya hai।

 नमस्कार साथियों ! मैं हूं उपेंद्र यादव, आपके अपने ब्लॉग एजुकेशन प्लस अकैडमी पर स्वागत करता हूं ।इस ब्लॉग पर मैं आपको पढ़ाई से संबंधित कंसेप्ट और कंटेंट उपलब्ध करवाता हूं ।आज का हमारा टॉपिक है कोशिका , जो कक्षा 9 के लिए बहुत ही ज्यादा उपयोगी है। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा एसएससी, रेलवे आदि की तैयारी करते हैं , उनके लिए भी यह बहुत ही ज्यादा जरूरी है। इस ब्लॉग में हम लोग कोशिका से संबंधित कई प्रकार की जानकारियां लेंगे और अन्य जानकारियां जो इस ब्लॉग में नहीं हो पाएगा ,वह दूसरे ब्लॉग में हम देंगे तो आप सभी का हमारे ब्लॉग पर आने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद! भाई शुरू करते हैं कोशिका।

कोशिका

कोशिका 
कोशिका

इस ब्लॉग में हम निम्नलिखित प्रश्नों को जानेंगे।

1) कोशिका क्या है?

2) कोशिका किस से बनी होती है ?

3) कोशिका में उपस्थित कार्बनिक यौगिक

4) कोशिका में उपस्थित अकार्बनिक 

5) कोशिका का आकार 

6) सबसे छोटी कोशिका

7) सबसे बड़ी कोशिका

8) मनुष्य के शरीर की सबसे बड़ी कोशिका

9) एक कोशिकीय तथा बहु कोशिकीय जीव

10) कोशिकाओं की संख्या किस पर निर्भर करती है ?

11) कोशिका का आकार एवं आकृति किस के अनुरूप होती है ? 

12) ल्यूकोसाइट्स किसे कहते हैं ?

आज हम लोग इस ब्लॉग में ऊपर में जितने भी 12 क्वेश्चन दिए गए हैं उन सभी के उत्तर जानेंगे तो आइए शुरू करते हैं क्वेश्चन नंबर 1 का उत्तर।

1)   कोशिका क्या है?

Ans :-  जीवन की आधारभूत संरचना और क्रियात्मक इकाई को कोशिका कहा जाता है। प्रत्येक जीव का शरीर कोशिकाओं से बना होता है।

 2) कोशिका किससे बनी होती है ?

Ans:- कोशिका जीवद्रव्य से बनी होती है जिसमें विभिन्न रासायनिक तत्व संयोजन कर यौगिक के रूप में उपस्थित रहते हैं।

3) कोशिका में उपस्थित कार्बनिक यौगिक :- कोशिका में कार्बनिक यौगिक के रूप में मुख्यत:प्रोटीन ,वसा ,कार्बोहाइड्रेट एवं न्यूक्लिक अम्ल  उपस्थित रहते हैं।

4) कोशिका में उपस्थित अकार्बनिक:- कोशिका में अकार्बनिक यौगिक जल एवं लवण के रूप में उपस्थित रहते हैं।

5) कोशिका का आकार :- कोशिकाएं अलग-अलग आकार की होती है अधिकांश कोशिकाओं का आकार 0.1 माइक्रोमीटर से 20 माइक्रोमीटर के बीच होता है।

1 माइक्रोमीटर = 1 मिलीमीटर का 1000 वां भाग 

6) सबसे छोटी कोशिका :- इस पृथ्वी पर सबसे छोटी कोशिका माइकोप्लाज्मा लैडलवाई है। इसे प्लूरोन्यूमोनिया लाइक ऑर्गेनिज्म ( PPLO) भी कहते हैं। इसका आकार 0.1 माइक्रोमीटर से 0.3 माइक्रोमीटर तक होता है। 

*  माइकोप्लाजमा को छोड़कर अधिकांश कोशिकाओं का आकार 0.5 माइक्रॉन से 20 माइक्रॉन  के बीच होता है।

7) सबसे बड़ी कोशिका :- हमारी इस पूरी पृथ्वी पर सबसे बड़ी कोशिका शुतुरमुर्ग का अंडा होता है। इसका व्यास 135 मिली मीटर से 170 मिलीमीटर तक होता है। 

8) मनुष्य के शरीर की सबसे बड़ी कोशिका :- मनुष्य के शरीर की सबसे बड़ी कोशिका तंत्रिका कोशिका होती है ।इसका आकार 1 मीटर से भी अधिक लंबा होता है।

9) एककोशिकीय तथा बहुकोशिकीय जीव :- वैसे जीव जिनका शरीर सिर्फ एक कोशिका का बना होता है एक कोशिकीय जीव कहलाते हैं जैसे अमीबा पैरामीशियम क्लेमाइडोमोनश इत्यादि । 

       जबकि वैसे जी जिनका शरीर एक से अधिक कोशिकाओं से मिलकर बना होता है ,उसे बहुकोशिकीय जीव कहते हैं। जैसे - मानव, पेड़ - पौधे, हाथी ,जानवर इत्यादि।

10) कोशिकाओं की संख्या किस पर निर्भर करती है  ? 

Ans:- कोशिकाओं की संख्या जीव के शरीर के आकार पर निर्भर करती है । जिस जीव का शरीर जितना बड़ा होगा उसमें उतनी ही ज्यादा कोशिकाएं होंगी और जिस जीव का शरीर जितना छोटा होगा उसमें उतनी ही कम कोशिकाएं होगी।

11) कोशिका का आकार एवं आकृति किस के अनुरूप होती है ? 

Ans:- कोशिकाओं का आकार एवं आकृति उसके कार्यों के अनुरूप होती है। कुछ कोशिकाएं अपना आकार बदलती रहती है जैसे अमीबा।

12) ल्यूकोसाइट्स किसे कहते हैं ?

Ans:- हमारे रुधिर में दो प्रकार की रक्त कोशिकाएं मौजूद है। एक श्वेत रक्त कोशिकाएं और दूसरा लाल रक्त कोशिकाएं ।श्वेत रक्त कोशिकाएं को ही ल्यूकोसाइट्स कहते हैं। 

   क्या आप इन प्रश्नों के बारे में जानते थे । कोशिका से संबंधित इतना ज्ञान आपके पास था और अगर आपके पास नहीं था तो आप कमेंट कीजिए और हमें बताइए कि आपको आज का पोस्ट कैसा लगा। यह ब्लॉग आपकी जानकारी के लिए , आपके ज्ञान में वृद्धि के लिए ही बनाया गया है तो आपका जितना ज्यादा सपोर्ट मिलेगा हम उतनी ही ज्यादा ब्लॉक आपके लिए बनाएंगे यह कक्षा नाइन के साथ-साथ वैसे छात्रों के लिए भी उपयोगी है जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं जैसे एसएससी, रेलवे, एनडीए ,डिफेंस । तो इन सभी छात्रों के लिए भी यह बहुत ज्यादा उपयोगी है।

हमारे ब्लॉग पर आने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!!!







मंगलवार, 4 अक्टूबर 2022

यह मेरा पहला blog हैं। This is my 1St blog. आइए इसमें मेरे बारे में और इस ब्लॉग के बारे में जानिए

 मैं उपेंद्र कुमार , बोधगया (बिहार) से हूं। मैं 2017 से शैक्षणिक कार्यों में लगा हुआ हूं।मैं कक्षा 10th तक के छात्रों को पढ़ाता हूं। मैं गणित के साथ - साथ विज्ञान ,सामाजिक विज्ञान, हिंदी भी पढ़ाता हूं। मैं गणित विषय से B.sc कर चुका हूं।मेरा एक यूट्यूब चैनल भी है जिस पर मैं नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी करवाता हूं।इस चैनल का नाम है ------

Education Plus Academy, Gaya

आप उसे सर्च कर के देख सकते है। या इस लिंक पर क्लिक करके भी आप वहा जा सकते है।


______________________________________________

इस blog पर आपको शैक्षणिक सूचना, सरकारी जॉब, motivational kahaniya और शायरी, महत्वपूर्ण सामान्य ज्ञान(ssc, railway, banking, others), महत्वपूर्ण तथ्य , करेंट अफेयर्स आदि उपलब्ध करवाए जायेंगे।

                         






Class 9th science notes in hindi।part 3। कोशिकाभित्ति।cell wall।

 नमस्कार साथियों ! आज के इस ब्लॉग में हम लोग जीव विज्ञान के कक्षा 9 चैप्टर 1 कोशिका जीवन की आधारभूत इकाई का पूरा नोट्स इस ब्लॉग पर उपलब्ध कर...