नमस्कार साथियों ! आज के इस ब्लॉग में हम लोग जीव विज्ञान के कक्षा 9 चैप्टर 1 कोशिका जीवन की आधारभूत इकाई का पूरा नोट्स इस ब्लॉग पर उपलब्ध करवाया जाएगा। यह तीसरा पार्ट है। इसमें आज हम लोग कोशिका भित्ति और कोशिका द्रव्य से संबंधित नोट्स उपलब्ध करवाए जायेंगे। हमारे ब्लॉग पर कक्षा 1 से लेकर के कक्षा 10th के सभी विषयों के नोट्स उपलब्ध करवाए जाएंगे तो आप हमारे नोट्स को रेगुलर पढ़ते रहे और उससे आप अपना फायदा लेते रहिए।
आज हम लोग कोशिका से संबंधित निम्नलिखित तथ्यों का अध्ययन करेंगे।
(1) कोशिका भित्ति
(2) सेल्यूलोज
(3) कोशिका भित्ति के कार्य
(4) koshikadravya ya cytoplasm
(5) कोशिकांग
(6) यूकैरियोटिक कोशिका एवं प्रोकैरियोटिक कोशिका
(7) कोशिका द्रव्य में पाई जाने वाली रचनाएं
कोशिकाभित्ति :- पादप कोशिकाऐं चारों ओर से एक मोटे और कड़े आवरण द्वारा घिरी होती है। इसी आवरण को कोशिका भित्ति कहते हैं। यह मुख्यत: सेल्यूलोज की बनी होती है।
![]() |
| कोशिकाभित्ति |
सेल्यूलोज :- सेल्यूलोज एक जटिल पदार्थ है जो पौधों की कोशिका भित्ति में मौजूद होता है तथा उसे संरचनात्मक दृढ़ता प्रदान करता है। इसका उपयोग कागज प्लास्टिक और विभिन्न प्रकार के कपड़े तथा फाइबर बनाने के लिए किया जाता है।
कोशिकाभित्ति के कार्य : - कोशिका भित्ति के निम्नलिखित कार्य है -
(i) यह कोशिका को निश्चित आकार प्रदान करती है।
(ii) यह कोशिका को सुरक्षा और सहारा प्रदान करती है।
(iii) यह कोशिका झिल्ली की रक्षा करती है।
(iv) यह कोशिका को सूखने से बचाता है।
यहां तक हमने कोशिका भित्ति से संबंधित नोट्स को पूरा कर लिया है अब हम कोशिका द्रव्य या साइटोप्लाज्म का नोट्स आपको दे रहे हैं।
कोशिकाद्रव्य :- कोशिका द्रव्य एक बहुत ही गाढ़ा, पारभासी एवं चिपचिपा पदार्थ है जो कोशिका भित्ति एवं केंद्र के बीच होता है। इसमें अनेक अकार्बनिक पदार्थ है, जैसे - खनिज लवण और जल तथा कार्बनिक पदार्थ जैसे - कार्बोहाइड्रेट , वसा, प्रोटीन आदि होते हैं जो निर्जीव पदार्थ है।
कोशिकांग :- कोशिका द्रव्य में अनेक रचनाएं उपस्थित होती है जिनके अलग-अलग कार्य होते हैं। इन रचनाओं या विशिष्ट घटकों को कोशिकांग कहते हैं । यूकैरियोटिक कोशिका में कोशिकांग झिल्लीयुक्त होते हैं जबकि प्रोकैरियोटिक कोशिकाओं में झिल्लीयुक्त अंगक नहीं होते हैं।
कोशिकाद्रव्य में पाई जाने वाली रचनाएं :- विभिन्न प्रकार के उपापचायी क्रियाओं को दक्षता पूर्वक संपन्न करने के लिए कोशिका के भीतर कोशिका द्रव्य में अनेक अलग-अलग प्रकार की छोटी-छोटी रचनाएं बिखरी रहती है। यह रचनाएं यूकैरियोटिक कोशिकाओं में झिल्ली युक्त होती है, इन्हीं छोटी-छोटी संरचनाओं को कोशिका अंगक कहते हैं।
कोशिका द्रव्य में विभिन्न रचनाएं पाई जाती है जिनकी मदद से अलग-अलग कार्य किए जाते हैं। इसमें अंत: प्रद्रव्यी जालिका , गॉल्जी उपकरण , लाइसोसोम, राइबोसोम, माइटोकॉन्ड्रिया, प्लेस्टिड या लवक , रसधानी आदि है।
इन सभी कोशिका द्रव में पाई जाने वाली कोशिका अंगों का अध्ययन हम अगले भाग में करेंगे। तो यह हमारा आज का पोस्ट आपको कैसा लगा कमेंट करके जरूर बताइएगा इससे हमको मोटिवेशन मिलेगा और आपके लिए अच्छे-अच्छे पोस्ट उपलब्ध करवाए जाएंगे सभी विषयों से संबंधित नोट्स आपको फ्री में प्रोवाइड करवाया जाएगा तथा जितने भी विषय हैं चाहे रसायन विज्ञान हो भौतिक विज्ञान हो या जीव विज्ञान हो इन सभी का नोट से सभी कक्षाओं का आपको मिलेगा।
.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें