नमस्कार साथियों ! मैं हूं उपेंद्र यादव, आपके अपने ब्लॉग एजुकेशन प्लस अकैडमी पर स्वागत करता हूं ।इस ब्लॉग पर मैं आपको पढ़ाई से संबंधित कंसेप्ट और कंटेंट उपलब्ध करवाता हूं ।आज का हमारा टॉपिक है कोशिका , जो कक्षा 9 के लिए बहुत ही ज्यादा उपयोगी है। जो छात्र प्रतियोगी परीक्षा एसएससी, रेलवे आदि की तैयारी करते हैं , उनके लिए भी यह बहुत ही ज्यादा जरूरी है। इस ब्लॉग में हम लोग कोशिका से संबंधित कई प्रकार की जानकारियां लेंगे और अन्य जानकारियां जो इस ब्लॉग में नहीं हो पाएगा ,वह दूसरे ब्लॉग में हम देंगे तो आप सभी का हमारे ब्लॉग पर आने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद! भाई शुरू करते हैं कोशिका।
कोशिका
इस ब्लॉग में हम निम्नलिखित प्रश्नों को जानेंगे।
1) कोशिका क्या है?
2) कोशिका किस से बनी होती है ?
3) कोशिका में उपस्थित कार्बनिक यौगिक
4) कोशिका में उपस्थित अकार्बनिक
5) कोशिका का आकार
6) सबसे छोटी कोशिका
7) सबसे बड़ी कोशिका
8) मनुष्य के शरीर की सबसे बड़ी कोशिका
9) एक कोशिकीय तथा बहु कोशिकीय जीव
10) कोशिकाओं की संख्या किस पर निर्भर करती है ?
11) कोशिका का आकार एवं आकृति किस के अनुरूप होती है ?
12) ल्यूकोसाइट्स किसे कहते हैं ?
आज हम लोग इस ब्लॉग में ऊपर में जितने भी 12 क्वेश्चन दिए गए हैं उन सभी के उत्तर जानेंगे तो आइए शुरू करते हैं क्वेश्चन नंबर 1 का उत्तर।
1) कोशिका क्या है?
Ans :- जीवन की आधारभूत संरचना और क्रियात्मक इकाई को कोशिका कहा जाता है। प्रत्येक जीव का शरीर कोशिकाओं से बना होता है।
2) कोशिका किससे बनी होती है ?
Ans:- कोशिका जीवद्रव्य से बनी होती है जिसमें विभिन्न रासायनिक तत्व संयोजन कर यौगिक के रूप में उपस्थित रहते हैं।
3) कोशिका में उपस्थित कार्बनिक यौगिक :- कोशिका में कार्बनिक यौगिक के रूप में मुख्यत:प्रोटीन ,वसा ,कार्बोहाइड्रेट एवं न्यूक्लिक अम्ल उपस्थित रहते हैं।
4) कोशिका में उपस्थित अकार्बनिक:- कोशिका में अकार्बनिक यौगिक जल एवं लवण के रूप में उपस्थित रहते हैं।
5) कोशिका का आकार :- कोशिकाएं अलग-अलग आकार की होती है अधिकांश कोशिकाओं का आकार 0.1 माइक्रोमीटर से 20 माइक्रोमीटर के बीच होता है।
1 माइक्रोमीटर = 1 मिलीमीटर का 1000 वां भाग
6) सबसे छोटी कोशिका :- इस पृथ्वी पर सबसे छोटी कोशिका माइकोप्लाज्मा लैडलवाई है। इसे प्लूरोन्यूमोनिया लाइक ऑर्गेनिज्म ( PPLO) भी कहते हैं। इसका आकार 0.1 माइक्रोमीटर से 0.3 माइक्रोमीटर तक होता है।
* माइकोप्लाजमा को छोड़कर अधिकांश कोशिकाओं का आकार 0.5 माइक्रॉन से 20 माइक्रॉन के बीच होता है।
7) सबसे बड़ी कोशिका :- हमारी इस पूरी पृथ्वी पर सबसे बड़ी कोशिका शुतुरमुर्ग का अंडा होता है। इसका व्यास 135 मिली मीटर से 170 मिलीमीटर तक होता है।
8) मनुष्य के शरीर की सबसे बड़ी कोशिका :- मनुष्य के शरीर की सबसे बड़ी कोशिका तंत्रिका कोशिका होती है ।इसका आकार 1 मीटर से भी अधिक लंबा होता है।
9) एककोशिकीय तथा बहुकोशिकीय जीव :- वैसे जीव जिनका शरीर सिर्फ एक कोशिका का बना होता है एक कोशिकीय जीव कहलाते हैं जैसे अमीबा पैरामीशियम क्लेमाइडोमोनश इत्यादि ।
जबकि वैसे जी जिनका शरीर एक से अधिक कोशिकाओं से मिलकर बना होता है ,उसे बहुकोशिकीय जीव कहते हैं। जैसे - मानव, पेड़ - पौधे, हाथी ,जानवर इत्यादि।
10) कोशिकाओं की संख्या किस पर निर्भर करती है ?
Ans:- कोशिकाओं की संख्या जीव के शरीर के आकार पर निर्भर करती है । जिस जीव का शरीर जितना बड़ा होगा उसमें उतनी ही ज्यादा कोशिकाएं होंगी और जिस जीव का शरीर जितना छोटा होगा उसमें उतनी ही कम कोशिकाएं होगी।
11) कोशिका का आकार एवं आकृति किस के अनुरूप होती है ?
Ans:- कोशिकाओं का आकार एवं आकृति उसके कार्यों के अनुरूप होती है। कुछ कोशिकाएं अपना आकार बदलती रहती है जैसे अमीबा।
12) ल्यूकोसाइट्स किसे कहते हैं ?
Ans:- हमारे रुधिर में दो प्रकार की रक्त कोशिकाएं मौजूद है। एक श्वेत रक्त कोशिकाएं और दूसरा लाल रक्त कोशिकाएं ।श्वेत रक्त कोशिकाएं को ही ल्यूकोसाइट्स कहते हैं।
क्या आप इन प्रश्नों के बारे में जानते थे । कोशिका से संबंधित इतना ज्ञान आपके पास था और अगर आपके पास नहीं था तो आप कमेंट कीजिए और हमें बताइए कि आपको आज का पोस्ट कैसा लगा। यह ब्लॉग आपकी जानकारी के लिए , आपके ज्ञान में वृद्धि के लिए ही बनाया गया है तो आपका जितना ज्यादा सपोर्ट मिलेगा हम उतनी ही ज्यादा ब्लॉक आपके लिए बनाएंगे यह कक्षा नाइन के साथ-साथ वैसे छात्रों के लिए भी उपयोगी है जो प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं जैसे एसएससी, रेलवे, एनडीए ,डिफेंस । तो इन सभी छात्रों के लिए भी यह बहुत ज्यादा उपयोगी है।
हमारे ब्लॉग पर आने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद!!!


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें